Posts

Showing posts from April, 2020

असी नदी

👉बीएचयू के शोध छात्र ने खोज निकाला असि नदी का प्रवाह पथ 👉बीएचयू के एक शोध छात्र ने 'वाराणसी' नाम के दो आधारों में एक असि नदी का संपूर्ण प्रवाह पथ खोज निकाला है। 👉भूगोल के शोध छात्र मल्लिकार्जुन मिश्र को इस शोध को पूरा करने में पांच वर्ष लगे हैं। उनका दावा है कि प्रयागराज में गंगा-यमुना संगम के पास दुर्वासा ऋषि के आश्रम के पास असि का उद्गम स्थल रहा है। इस नदी का प्रवाहपथ 188 किमी लंबा था जो अब आठ किमी की दूरी में सिमट गया है। 👉इस शोध में सुदूर संवेदन आंकड़ों, गूगल अर्थ, भुवन, वायुवीय छायाचित्रों, लैण्डसैट, सेटेलाइट इमेजरी, फील्ड सर्वे, डीजीपीएस यंत्र के पुराने मानचित्र मददगार बने हैं। 👉मल्लिकार्जुन इन दिनों स्थलीय परीक्षण में मिले प्रमाणों का गहन विश्लेषण कर रहे हैं। इन विश्लेषणों के पूर्ण होने पर असि नदी से संबंधित कई दूसरे महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि यूएस नेवी की ओर से वर्ष 1978-79 में लिए गए कुछ सेटेलाइट चित्र उन्हें मिले थे जिनमें असि नदी के अंश भी दिखे थे। वे चित्र मिलने के बाद मल्लिकार्जुन ने हैदराबाद स्थित इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर से स...